पैगंबर मोहम्मद शलल्लाहु अलैहि वा शल्लम का विवादित कार्टून बनाने वाले लार्स विल्क्स भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
ऊपर वाले की लाठी में देर है अंधेरा नहीं। स्वीडन के कलाकार लार्स विल्क्स की सड़क दुर्घटना में मौ’त हो गई. वो एक विवादित कार्टून को लेकर पूरी दुनिया में चर्चा में आए थे. हादसे से जुड़ी रिपोर्टों के मुताबिक विल्क्स एक पुलिस वाहन में सवार थे जिसकी दक्षिणी स्वीडन के मारकरद शहर में एक ट्रक से टक्कर हो गई. इस हादसे में दो पुलिसकर्मियों की भी मौत हो गई. वहीं ट्रक के ड्राइवर को भी चोट आई है. विल्क्स 75 साल के थे. पैगंबर मोहम्मद का कार्टून बनाने के बाद उन्हें कई धमकियां मिली थीं और इसी वजह से उन्हें पुलिस सुरक्षा मिली हुई थी विल्क्स ने जो कार्टून बनाया था वो साल 2007 में छपा था. इसे लेकर दुनिया भर के मुसलमान नाराज़ हो गए थे . उनकी नज़र में पैगंबर का चित्र बनाना ईशनिंदा है. इसके एक साल पहले डेनमार्क के एक अखबार ने पैगंबर मोहम्मद के कार्टून प्रकाशित किए थे. 1. पुलिस ने क्या कहा? विल्क्स की मौत को लेकर पुलिस ने एक बयान जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कि इस बात की जानकारी नहीं हो सकी है कि ये टक्कर कैसे हुई. पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच से लगता है कि इसमें और किसी की भूमिका नहीं थी . पुलिस...