ललितपुर-गोलगप्पे में पिता ने बेहोशी की दवा दी, होटल ले जाकर रेप कराया', बोली पीड़िता
गोलगप्पे में पिता ने बेहोशी की दवा दी, होटल ले जाकर रेप कराया', बोली पीड़िता ललितपुर जिले में 11वीं क्लास में पढ़ने वाली 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने अपने ही सगे पिता और सपा-बसपा के नेताओं पर कई सालों से लगातार रेप करने का आरोप लगाया है. उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में 11 वीं क्लास में पढ़ने वाली 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने अपने ही सगे पिता और सपा - बसपा के नेताओं पर कई सालों से लगातार रेप करने का आरोप लगाया है . इसके बाद जिले में भूचाल आ गया है . पुलिस ने सभी लोगों के खिलाफ बलात्कार , षड्यंत्र रचने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है . केस दर्ज होने के बाद आरोपी समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष तिलक यादव ने अपने आपको पूरी तरह से बेगुनाह बताया है . साथ ही उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है . उनका कहना है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो बीच चौराहे पर आत्महत्या कर लूंगा और इसका जिम्मेदार जिला प्रशासन होगा . क्या है छात्रा का आरोप 11 वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा ने पुलिस में शिकायत करते हुए आरोप लगाया था कि जब वह छठवीं क्लास में पढ़ती थी , तभी से उसके पिता उसका...