Posts

Showing posts with the label latest news

आर्यन खान को नहीं मिली जमानत, अब गुरुवार सुबह 11 बजे होगी सुनवाई।

Image
  आर्यन खान को नहीं मिली जमानत, अब गुरुवार सुबह 11 बजे होगी सुनवाई। खास बातें आर्यन खान पर एनसीबी ने ये भी आरोप लगाया है कि वो विदेश में कुछ ऐसे लोगों के संपर्क में था जो अवैध खरीद के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क का हिस्सा लग रहे हैं और इसकी जांच चल रही है। एनसीबी ने ये भी कहा कि हम इस बात को नजरअंदाज नहीं कर सकते कि जमानत मिलने पर वह देश छोड़कर भाग सकता है।                   आर्यन खान की जमानत टली मुंबई की सेशंस कोर्ट में आर्यन, अरबाज मर्चेट और मुनमुन धमेचा की जमानत याचिका पर बुधवार को सुनवाई पूरी नहीं हो सकी, मामले में अब कल यानी गुरुवार को 12 बजे सुनवाई होगी। एएसजी : जरूरी नहीं है कि सभी आरोपियों के पास प्रतिबंधित पदार्थ बरामद हो एएसजी: जब धारा 29 लागू होती है, तो जिस व्यक्ति पर अपराध का आरोप लगाया जाता है, उसे उसी अपराध के लिए साजिशकर्ता के रूप में भी दंडित किया जाता है। मैं इस बात की ओर इशारा इसलिए कर रहा हूं क्योंकि साजिश के मामले में यह जरूरी नहीं है कि सभी आरोपियों के पास प्रतिबंधित पदार्थ बरामद हो।