मौलाना महमूद मदनी लगातार 13 वीं बार सबसे प्रभावशाली मुस्लिम शख्सियत में शामिल किए गए हैं मौलाना महमूद मदनी शीर्ष 50 प्रभावशाली लोगों की सूची में पहले भारतीय हैं।

मौलाना महमूद मदनी शीर्ष 50 प्रभावशाली लोगों की सूची में पहले भारतीय हैं।


जॉर्डन: शोध संगठन RISSC ने 2022 के लिए नई सूची जारी की है, जिसमें जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी शामिल हैं। मौलाना मदनी लगातार तेरहवीं बार दुनिया के 50 सबसे प्रभावशाली मुस्लिम शख्सियत में शामिल किए गए हैं। इस सूची में भारत के सबसे प्रभावशाली विद्वान और धार्मिक और सामाजिक नेता भी शामिल हैं। इस सूची में मौलाना महमूद मदनी शीर्ष 50 प्रभावशाली लोगों की सूची में पहले भारतीय हैं।

500 लोगों की सूची में दुनिया भर के विभिन्न क्षेत्रों (राजनीति, समाजशास्त्र, शिक्षा, विज्ञान, आदि) से कई शख्सियत शामिल हैं, लेकिन मौलाना महमूद मदनी शीर्ष 50 में एकमात्र भारतीय हैं। इस सूची में बरेलवी मौलवी मुफ्ती अख्तर रजा खान कादरी अज़हरी को भी शामिल किया गया था, लेकिन उनका निधन हो चुका है।


RISSC ने मौलाना महमूद मदनी की राष्ट्र और सामाजिक सेवाओं के बारे में भी उल्लेख है। संस्था ने लिखा है कि मौलाना महमूद मदनी ने भारत में मुसलमानों के अधिकारों की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साथ ही वे आतंकवाद के खिलाफ भी मुखर रहे हैं, और इस संबंध में दारुल उलूम देवबंद से फतवा भी लिया, इसके साथ ही देश भर में आतंकवाद विरोधी सम्मेलन आयोजित किए जिसका भारत के मुसलमानों पर गहरा प्रभाव पड़ा।

मौलाना महमूद मदनी ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के प्रतिनिधि द्वारा दारुल उलूम देवबंद को आतंकवाद का केंद्र कहे जाने के विवादित और बेतुके बयान का वैश्विक स्तर पर भी विरोध किया है, इसके अलावा उन्होंने इस बयान के विरोध में एक खुला पत्र लिखकर अपना विरोध दर्ज कराया है। मौलाना महमूद मदनी अब जिस सामाजिक संगठन के अध्यक्ष वह संगठन एक सदी पहले स्थापित हुआ था।

Comments

Popular posts from this blog

दंगल गर्ल' जायरा वसीम ने इस्लाम की राह पर चलने के लिए बॉलीवुड में मिली शोहरत को झूठी चमक-दमक मानते हुए इससे नाता तोड़ लिया है.

जंग ए आजादी के इतिहास में मुसलमानों की कुर्बानी

शकीला शेख - कागज के टुकड़ों, अखबार के पन्नों और कार्ड बोर्ड से खेलने वाली एक लड़की अपने हुनर से कैसे जर्मनी, फ्रांस, नॉर्वे और अमेरिका तक पहुंच गई।

पैगंबर मोहम्मद शलल्लाहु अलैहि वा शल्लम का विवादित कार्टून बनाने वाले लार्स विल्क्स भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

बतख मियां के गांधी !

अबुल कलाम आजाद एक भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता, इस्लामी धर्मशास्त्री, लेखक और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता थे।

डाक्टर हसन कामेल अल-सबाह ना होते तो शायद दुनिया आज सोलर सेल से अनजान रहती इस अजीम शख्स को जैसे अरब का एडीसन भी कहा जाता है.।