देखेगा, सुनेगा और घर की पहरेदारी करेगा एमेजॉन का नया रोबोट एस्ट्रो

               " एमेजॉन का नया रोबोट एस्ट्रो "

देखेगा, सुनेगा और घर की पहरेदारी करेगा एमेजॉन का नया रोबोट एस्ट्रो



एमेजॉन कंपनी का नया रोबोट आपको सुन सकता है, देख सकता है और घर में आपके पीछे-पीछे घूम सकता है.

एमेजॉन ने एक नया रोबोट पेश किया है जिसमें लोगों को देखने, सुनने और उनके साथ चलने की योग्यता है. एस्ट्रो नाम का यह रोबोट किसी टीवी सीरियल में दिखाए गए रोबोट जैसा नहीं है. यह खाना बनाने या सफाई करने जैसे काम नहीं कर सकता. लेकिन यह इतना काबिल है कि देख सकता है कि आप बाहर जाते वक्त गैस स्टोव ऑन तो नहीं छोड़ गए हैं. या फिर, कोई अनजान व्यक्ति घर में घुसा तो आपको चेतावनी भरा मैसेज भी भेज सकता है.

एस्ट्रो में कैमरे, सेंसर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया गया है जो इसे बेहद सजग और चौकन्ना बनाते हैं. इसीलिए, यह दीवारों या कुत्तों से टकराता नहीं है. एमेजॉन का कहना है कि वक्त के साथ-साथ यह और स्मार्ट होता जाएगा.एस्ट्रो घर के कुछ काम कर सकता है जैसे आप इसकी पीठ पर स्नैक्स या सोडा कैन रख सकते हैं जिन्हें यह कमरे में ले जाएगा. अमेरिका में इस रोबोट की कीमत एक हजार डॉलर रखी गई है और कुछ ही हफ्तों में इसे खरीदारों को भेजा जाएगा.


स्मार्ट है एस्ट्रो

एमेजॉन ने एस्ट्रो के अलावा भी कई आधुनिक गैजेट्स पेश किए लेकिन एस्ट्रो ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचे रखा. एमेजॉन के एग्जेक्यूटिव डायरेक्टर डेविड लिंप ने ऑनलाइन दुनियाभर में दिखाए गए इवेंट के दौरान 17 इंच ऊंचे एस्ट्रो को आवाज देकर स्टेज पर बुलाया. उन्होंने उसे बीटबॉक्स करने को भी कहा.एस्ट्रो को इंसानों जैसा बनाने के लिए उसकी गोल आंखों पर पलकें लगाई गई हैं जिन्हें यह काम करते वक्त खोलता-बंद करता रहता है. कंपनी का कहना है कि सीमित संख्या में ही ये रोबोट बनाए गए हैं. हालांकि उन्होंने संख्या नहीं बताई.

घर के बाहर से भी एस्ट्रो को रिमोट से संचालित किया जा सकता है. यह घर के पालतु जानवरों को संभालने जैसे काम भी कर सकता है. और घर की पहरेदारी तो पूरी मुस्तैदी से करता है वह कुछ असामान्य दिखने पर चेतावनी भेजता है

Comments

Popular posts from this blog

पैगंबर मोहम्मद शलल्लाहु अलैहि वा शल्लम का विवादित कार्टून बनाने वाले लार्स विल्क्स भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

डाक्टर हसन कामेल अल-सबाह ना होते तो शायद दुनिया आज सोलर सेल से अनजान रहती इस अजीम शख्स को जैसे अरब का एडीसन भी कहा जाता है.।

ड्रग्स केस में आज शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की बेल पर सुनवाई की घड़ी करीब है. एनसीबी ने अपना जवाब दाखिल कर दिया है. इस जवाब से आर्यन की मुश्किल बढ़ सकती है. एनसीबी ने अपने जवाब में कहा कि अगर चीजें बरामद नहीं होती है तो भी साजिश से इनकार नहीं किया जा सकता. सारे आरोपी एक दूसरे से जुड़े है और विदेशी लिंक की जांच भी जरूरी है. देखें

दंगल गर्ल' जायरा वसीम ने इस्लाम की राह पर चलने के लिए बॉलीवुड में मिली शोहरत को झूठी चमक-दमक मानते हुए इससे नाता तोड़ लिया है.

बतख मियां के गांधी !

अबुल कलाम आजाद एक भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता, इस्लामी धर्मशास्त्री, लेखक और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता थे।

जंग ए आजादी के इतिहास में मुसलमानों की कुर्बानी