ईमानदारी क्या है ईमानदारी कियो जरूरी है ईमानदारी से फाईदे किया है।ईमानदारी एक व्यक्ति को अच्छे स्वास्थ्य वाला और सुखी बनाती है

ईमानदारी को सबसे अच्छी नीति माना जाता है हालांकि, इसका पालन करना और विकसित करना बहुत आसान नहीं है। कोई भी व्यक्ति इसे अभ्यास से विकसित कर सकता है, लेकिन इसके लिए अधिक अभ्यास और समय की आवश्यकता होती है। ईमानदारी क्यों महत्वपूर्ण है, इसके लिए कुछ निम्नलिखित तत्व है:

                                            
  •  बिना ईमानदारी के कोई भी व्यक्ति, परिवार, मित्रों,अध्यापकों आदि के साथ किसी भी स्थिति में रिश्तेको विश्वसनीय नही बना सकता है। ईमानदारी रिश्तों में विश्वास का निर्माण करती है।
  • कोई भी किसी के मस्तिष्क को नहीं पढ़ सकता, जब तक कि वह यह महसूस नहीं करता कि, वह व्यक्ति ईमानदार है। ईमानदारी अच्छी आदत है, जो सभी को खुशी और शान्तिपूर्ण मस्तिष्क प्रदान करती है। बेईमान लोग किसी भी रिश्ते का विकास नहीं होने देते और बहुत सी समस्याओं का निर्माण करते हैं।

  • • झूठ बोलना अपने प्रियजनों को बहुत ही दुख देता है, जो रिश्तों में विश्वासघात के हालात पैदा करता है। ईमानदार होना खुशनुमा चेहरा और निडर मन देता है। केवल कुछ डर के कारण सच बोलना,एक व्यक्ति को वास्तविक रुप से ईमानदार नहीं बनाता। यह एक अच्छा गुण है,जिसे लोगों को हमेशा अपने व्यवहार में आत्मसात करना चाहिए। सत्य हमेशा कड़वा होता है हालांकि,हमेशा अच्छे और स्वस्थ परिणाम देता है।
  • • ईमानदारी वह शक्ति है,जो भ्रष्टाचार को हटाने की क्षमता को रखती है और समाज के बहुत से मुद्दों को हल कर



    सकती  है। शुरुआत में, ईमानदारी का अभ्यास जटिल और   उलझन वाला हो सकता है हालांकि, बाद में व्यक्ति को   बेहतर और राहत महसूस कराती है। यह एक व्यक्ति को   किसी भी बोझ से राहत देने के साथ ही स्वतंत्र बनाती है।
  •  यह वह गुण है, जो किसी भी समय विकसित किया जा   सकता है हालांकि, बचपन से ही अपने माता-पिता, बड़ों,   पड़ोसियों और शिक्षकों की मदद से इसका अभ्यास करना   अच्छा होता है। सभी पहलुओं पर ईमानदार होना बहुत   महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि यह पूरे जीवनभर सकारात्मक   योगदान देता है।

  • जीवनभर ईमानदार, विश्वसनीय और सच्चा होना ईमानदारी है। एक व्यक्ति के अपने लिए और दूसरों के लिए ईमानदार होना बहुत आवश्यक है। ईमानदारी अपने साथ बहुत सारे अच्छे गुण लाती है और जीवन में किसी भी बुरी स्थिति का पूरे साहस और आत्मविश्वास के साथ सामना करने में सक्षम बनाती है, इसलिए इसे, “ईमानदारी एक अच्छी नीति है।” कहा जाता है।

किस प्रकार से ईमानदारी एक व्यक्ति को लाभ पहुँचाती है


निम्नलिखित बिन्दु इस तथ्य को साबित करते हैं कि, ईमानदारी कैसे एक व्यक्ति को लाभ पहुँचाती है। ईमानदारी अच्छी आदत है, जिसे एक व्यक्ति को जीवन में बहुत से लाभ प्राप्त करने के लिए प्राप्त करना चाहिए; जैसे-

ईमानदारी एक व्यक्ति को अच्छे स्वास्थ्य वाला और सुखी बनाती है। ईमानदार होना सभी चिन्ताओं, परेशानियों और बेईमान होने की सभी गतिविधियों में जकड़ने के तनाव से आजाद होना है। इस तरह से, यह हमें तनावपूर्ण जीवन और बहुत सी बीमारियों (जैसे- उच्च रक्तचाप, थकान, कमजोरी, कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली, मधुमेह, आदि) से दूर रखती है।
यह मन की शान्ति को बनाए रखने में मदद करती है। ईमानदारी एक व्यक्ति को बिना किसी डर और सभी समस्याओं से मुक्त होकर जीने के लिए प्रेरित करती है।
ईमानदारी बेहतर निर्णय लेने और जीवन की गुणवत्ता को सुधारने के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण को विकसित करती है।
ईमानदार से लोगों को वास्तव में प्यार, विश्वास, आदर किया जाता है और समाज व परिवार में उनकी विशेष देखभाल की जाती है। उनके व्यक्तिगत, कार्यस्थल और कारोबार के रिश्ते मजबूत और विश्वसनीय होते हैं।
ईमानदार होना शरीर और मन में साख और सकारात्मक उर्जा को बढ़ावा देता है।
ईमानदारी लोगों के दिलों, परिवारों, समाज और राष्ट्र में बेहतर स्थान बनाने में मदद करती है। यह सकारात्मक लोगों के साथ मजबूत पारस्परिक संबंधों को बनाने में मदद करती है।
यह मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करने के द्वारा सभी नकारात्मकताओं को हटाती है।
ईमानदार लोग आसानी से दूसरे लोगों को अपनी ओर प्रभावित और आकर्षित कर लेते हैं।
यह जीवन में पारदर्शिता लाने के साथ ही एक व्यक्ति की वास्तविक शक्तियों और योग्यता को जगाती है। एक ईमानदार व्यक्ति आसानी से अपने जीवन के दैविक उद्देश्यों का अहसास करके मोक्ष प्राप्त करता है।
यह एक व्यक्ति को धार्मिक जिम्मेदारियों के ज्यादा पास रखती है।

मोहम्मद ज़ुबैर खान ,,,,

Comments

Post a Comment

Only correct information massage

Popular posts from this blog

सद्दाम हुसैन (रियल हीरो) के बारे में रोचक तथ्य।

कौन हैं रोहिंग्या muslim और क्या है रखाइन का इतिहास? कौन हैं रोहिंग्या मुस्लिम

Construction जैसे पुरुष प्रधान क्षेत्र में शिखा सिंह ने लहराया परचम |

पैगंबर मोहम्मद शलल्लाहु अलैहि वा शल्लम का विवादित कार्टून बनाने वाले लार्स विल्क्स भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

डाक्टर हसन कामेल अल-सबाह ना होते तो शायद दुनिया आज सोलर सेल से अनजान रहती इस अजीम शख्स को जैसे अरब का एडीसन भी कहा जाता है.।

ड्रग्स केस में आज शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की बेल पर सुनवाई की घड़ी करीब है. एनसीबी ने अपना जवाब दाखिल कर दिया है. इस जवाब से आर्यन की मुश्किल बढ़ सकती है. एनसीबी ने अपने जवाब में कहा कि अगर चीजें बरामद नहीं होती है तो भी साजिश से इनकार नहीं किया जा सकता. सारे आरोपी एक दूसरे से जुड़े है और विदेशी लिंक की जांच भी जरूरी है. देखें

दंगल गर्ल' जायरा वसीम ने इस्लाम की राह पर चलने के लिए बॉलीवुड में मिली शोहरत को झूठी चमक-दमक मानते हुए इससे नाता तोड़ लिया है.