मौलाना कलीम सिद्दीकी की गिरफ्तारी पर गरमाई यूपी की सियासत ।
मौलाना कलीम सिद्दीकी की गिरफ्तारी पर गरमाई यूपी की सियासत ।
उत्तर प्रदेश एटीएस ने अवैध धर्मांतरण (कलमा ए शहादत की दावत देना) मामले में मुजफ्फरनगर के मौलाना कलीम सिद्दीकी को मेरठ से गिरफ्तार किया है। उन्हें गिरफ्तार करके लखनऊ लायागया है। दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अमानतुल्लाह खान, समाजवादी पार्टी से सांसद शफीकुर रहमान बरक और सहारनपुर से बीएसपी सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने इसे लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है।
लखनऊ
इस्लामी विद्वान मौलाना कलीम सिद्दीकी को आतंकवाद रोधी दस्ता (एटीएस) की एक टीम ने गिरफ्तार किया है। फुलत के मौलाना कलीम सिद्दीकी का इस्लामिक विद्वानों में बड़ा नाम है। सिद्दीकी इस महीने 7 सितंबर को मुंबई में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के की तरफ से आयोजित राष्ट्र प्रथम और राष्ट्र सर्वोपरि कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे।
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने गुरुवार को लखनऊ में बताया कि मौलाना कलीम सिद्दीकी के खिलाफ अवैध रूप से धर्मांतरण में लिप्त होने के तथ्यों का पता चला है। आरोप है कि उन्हें धर्मांतरण के लिए विदेशों से फंडिंग की गई। अब मौलाना की गिरफ्तारी को लेकर सियासत शुरू हो गई है।
देश के फेमस मौलानाओं में शुमार कलीम सिद्दकी को यूपी एटीएस ने धर्मांतरण केस में किया अरेस्ट, मेरठ से लाए गए लखनऊ।
दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अमानतुल्लाह खान ने कहा, 'उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले अब मशहूर इस्लामिक स्कॉलर मौलाना कलीम सिद्दीकी साहब को गिरफ्तार किया गया है, मुसलमानों पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है। इन मुद्दों पर सेक्यूलर पार्टियों की खामोशी भाजपा को और मज़बूती दे रही है। यूपी चुनाव जीतने के लिए बीजेपी आखिर और कितना गिरेगी?'
'मुसलमानों को प्रताड़ित कर रही सरकार'
वहीं समाजवादी पार्टी से सांसद शफीकुर रहमान बरक ने योगी सरकार पर मुसलमानों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह गलत है। भाजपा सरकार के पास मुसलमानों को परेशान करने के अलावा कोई काम नहीं।
सना खान का कराया था निकाह, भागवत से मुलाकात, जानें कौन हैं धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार मौलाना कलीम सिद्दीकी
'नफरत का अजेंडा रोके बीजेपी'
वहीं सहारनपुर से बीएसपी सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने इस गिरफ्तारी को चुनावी हथकंडा बताया। उन्होंने कहा, 'हज़रत मौलाना कलीम सिद्दीक़ी की गिरफ्तारी भाजपा का यूपी विधानसभा चुनाव जीतने का हथकंडा है। जनता की नाराज़गी से परेशान भाजपा लोगों में डर खौफ दहशत का माहौल पैदा करके, समाज को बांटकर चुनाव जीतना चाहती है। भाजपा अपने नफरत के अजेंडे को तत्काल रोककर मौलाना कलीम सिद्दीक़ी को रिहा करे।'
Comments
Post a Comment
Only correct information massage